इकोनॉमी / आठ कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन अक्टूबर में 5.8 घटा, कोल प्रोडक्शन में सबसे ज्यादा 17.6% कमी

नई दिल्ली. आठ कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन अक्टूबर में 5.8% घट गया। पिछले साल अक्टूबर में 4.8% की ग्रोथ रही थी। ये इंडस्ट्रीज- कोल, क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस, रिफायनरी प्रोडक्ट, फर्टिलाइजर, स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी हैं। इनमें से सात इंडस्ट्रीज में डी-ग्रोथ दर्ज की गई। कोल उत्पादन में सबसे ज्यादा 17.6% गिरावट आई। सांख्यिकी विभाग ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए। आठ इंडस्ट्रीज के उत्पादन में सितंबर में 5.1% गिरावट आई थी। अप्रैल से अक्टूबर तक 0.2% कमी दर्ज की गई।









































इंडस्ट्रीग्रोथ
कोल-17.6%
क्रूड ऑयल-5.1%
नेचुरल गैस-5.7%
सीमेंट-7.7%
इलेक्ट्रिसिटी-12.4%
फर्टिलाइजर11.8%
स्टील-1.6%
रिफायनरी प्रोडक्ट-0.4%